Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -06-Dec-2022 संसार - घर संसार

            💐💐घर संसार💐💐
        🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
बच्चों की किलकारी है संसार

मां की अनगिनत दुआएं हैं संसार

शाम को दरवाजे पर   इंतजार करती पत्नी की मीठी मुस्कान है संसार 

 प्रेमी प्रेमिका का घंटों तक निहारना है संसार 

 फोन पर घंटों बतियाना है प्रेमियों का संसार 

 बंदर के काल कलवित् होने पर ग्रुप का इकट्ठा होना है संसार 

 दूसरे मोहल्ले के कुत्ते के आने पर कुत्तों का उसे खदेड़ना है संसार 

 चिड़िया की  चहचहाट ,  पंछी का कलरव कोयल की कुहू, मोर का नाचना, नदी का कल कल बहता पानी है संसार 

 गली के बच्चों का सुबह झगड़ कर शाम को पुनः दोस्ती है संसार 

 छोटे भाई को स्कूल में साथियों से बचाना है संसार 

दोस्ती में जान पर खेलकर यार को बचाना है संसार

क्लास बंक कर दोस्तों के साथ पिक्चर जाना है संसार

यार की गलती पर सभी के द्वारा मार खाना है संसार

अपार खुशियों का खजाना है घर संसार घर संसार

**हनीप्रेम विजय

   13
6 Comments

Raziya bano

07-Dec-2022 10:23 AM

Nice

Reply

Gunjan Kamal

07-Dec-2022 08:50 AM

शानदार प्रस्तुति 👌🙏🏻

Reply

Punam verma

07-Dec-2022 08:35 AM

Very nice

Reply